{"_id":"5f6b988c8ebc3e42972a2fc8","slug":"immediate-redressal-of-pending-complaints-on-the-portal-dm-auraiya-news-knp584406859","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर लंबित शिकायतें डिफाल्टर न होने देने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर लंबित शिकायतें डिफाल्टर न होने देने की हिदायत
विज्ञापन
ोटो 23 एयूआरपी 44 - जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते डीएम अभिषेक सिंह
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। जिलास्तरीय अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, जिससे शिकायत करने वाले को अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। समीक्षा में पता चला कि उपजिलाधिकारी औरैया के पास चार शिकायतें, तहसीलदार औरैया के पास 46, तहसीलदार बिधूना के पास 41, तहसीलदार अजीतमल के पास 20, थानाध्यक्ष औरैया के पास 14, थानाध्यक्ष दिबियापुर के पास 14, खंड विकास अधिकारी औरैया के पास 14, थानाध्यक्ष बिधूना के पास 13 सहित कुल 234 शिकायतें लंबित पड़ी हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिए कि आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करवाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा व अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान आदि मौजूद रहीं।