{"_id":"613900658ebc3ea6a9530b65","slug":"illigal-masal-trading-caught-auraiya-news-knp651010543","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बिधूना में छापेमारी कर 10 दुकाने की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बिधूना में छापेमारी कर 10 दुकाने की सील
विज्ञापन
व्यापारी की दुकान को सील करते वाणिज्यकर विभाग की टीम के अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में बेला रोड पर चोरी से पान मसाला व तंबाकू के कारोबार की जानकारी पर वाणिज्यकर विभाग की एसआईटी टीम ने बुधवार शाम छापेमारी की। फर्म से संबंधित कारोबारी के मौके पर न पहुुंचने पर ज्वाइंट कमिश्नर ने 10 दुकानें सील करा दीं।
ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर इटावा हरीलाल प्रजापति ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर 20 सितंबर तक पान मसाला व तंबाकू के साथ ही तंबाकू से निर्मित अन्य वस्तुओं की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में उन्होंने एसआईटी टीम के साथ बिधूना के मां गायत्री ट्रेडर्स पर चेकिंग के लिए छापामारी की। इस फर्म की निर्धारित दुकान के अलावा चोरी छिपे अन्य स्थानों पर 10 और दुकानों में कारोबार संचालित किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि फर्म द्वारा पान मसाला व तंबाकू से संबंधित वस्तुओं के ई वे बिल न तो बनाए जा रहे हैं और न ही आपूर्ति का ई वे बिल जारी किया जा रहा है। इस मामले में व्यापारी को कई बार मौके पर बुलाया गया लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी उनके न आने पर सभी 10 दुकानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी राजीव गुप्ता सभी जरूरी कागजात उपलब्ध कराएं। अगर टैक्स चोरी का मामला पाया जाएगा तो उन्हें टैक्स जमा करना होगा।