फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Illegal fish trade going on in Chambal sanctuary

Auraiya News: चंबल सेंचुरी में हो रहा मछलियों का अवैध कारोबार

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal fish trade going on in Chambal sanctuary
चंबल सेंचुरी में मछलियां पकड़ते मछुआरे। - फोटो : चंबल सेंचुरी में मछलियां पकड़ते मछुआरे।
अजीतमल (औरैया)। यमुना तटवर्ती जुहीखा से सटे भरेह में प्रतिबंधित चंबल सेंचुरी में अवैध रूप से मछली पकड़ने का धंधा हो रहा है। इससे जलचर घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन के अंडों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


चंबल सेंचुरी क्षेत्र में रेहू, नरेन चायना, रीठा, टेंगन, कतरा आदि प्रजाति की मछली के अलावा दुर्लभ प्रजाति की डॉल्फिन भी पाई जाती है। माफिया के गठजोड़ से मछुआरे बड़े पैमाने पर मछली पकड़ने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि मछली पकड़ कर सुखा लेते हैं। इसके बाद बोरों में भरकर रात में वाहनों से महानगरों के लिए सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन




मछली सुखा रहे लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इससे वजन कम हो जाता है। सूखी मछली पाउडर व अन्य दवा के काम आती है। उन्हें सिर्फ मजदूरी मिलती है। कमाई ठेकेदारों को होती है। तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है चंबल सेंचुरी



मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व राजस्थान में चंबल सेंचुरी है। इसमें बहुआ, डॉल्फिन, मगरमच्छ व घड़ियालों के लिए 2100 वर्ग किमी. का इलाका संरक्षित किया गया है। इस इलाके में मछली का शिकार प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर तीन वर्ष की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इनकी रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग भी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed