{"_id":"6499e13e0bbf460c7b099974","slug":"ignoring-security-danger-increased-on-illegal-cuts-after-rain-auraiya-news-c-12-1-305760-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुरक्षा की अनदेखी, बारिश के बाद अवैध कटों पर बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुरक्षा की अनदेखी, बारिश के बाद अवैध कटों पर बढ़ा खतरा
Tue, 27 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठकों के बाद भी नतीजा शून्य
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 व स्टेट हाईवे पर अवैध कट बारिश के दिनों में जानलेवा साबित होंगे। परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट भी अभी तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं किए गए हैं। यही वजह है कि हादसों में कमी नहीं आ रही है। इधर, बारिश होने और रात में बिजली जाने पर सड़कों पर अंधेरा छाने से खतरा और बढ़ा है। जबकि पिछले एक साल से सड़क सुरक्षा समिति की कई बैठकें हुई और हादसे कम करने के लिए कड़े निर्देश भी दिए गए। मगर जिम्मेदारों ने इस ओर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
जिले में हाईवे की 30 किलोमीटर सीमा में करीब 20 से अधिक अवैध कट अभी भी ऐसे हैं। जिन्हें लोगों ने अपनी सुविधा के हिसाब से बना रखा है। इन्हीं कटों की वजह से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। कई नौजवानों ने अपनी जिंदगी खो दी तो कई महिलाओं के माथे से सिंदूर मिट गया, बहन ने भाई खो दिया तो मां ने बेटा। किसी का इकलौता सहारा चला गया तो किसी के बुढ़ापे की लाठी छिन गई। यह दर्द उन मार्ग हादसों ने दिया जो सिर्फ और सिर्फ लापरवाही की वजह से हुए। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग अनदेखी कर रहे हैं। अब बारिश बढ़ने के बाद इन स्थानों पर खतरा और बढ़ गया है।
फोटो-26एयूआरपी-11- मंडी के पास अवैध कट व डिवाइडर पर भरा पानी। संवाद
सीन - 1 रौतियापुर के फौजी ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट काफी बड़ा है। यहां छोटे-बड़े वाहन भी सुविधा अनुसार निकलते हैं। कई बार ग्रामीण इस अवैध कट को बंद कराए जाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सीफोटो- 26एयूआरपी-12- औरैया के भाऊपुर के पास बना अवैध कट। संवाद
सीन -2
शहर के मंडी समिति के सामने अवैध कट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इधर से उधर आवागमन करते हैं। तेज-रफ्तार फर्राटा भरते वाहनों के निकलने के दौरान हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इनसे बेपरवाह लोग सड़क पार करने से नहीं चूकते हैं।
फोटो- 26एयूआरपी-13- बिधूना चिरकुआं पुलिया का ब्लैक स्पॉट स्थान। संवाद
सीन-3
बिधूना की चिरकुआं पुलिया ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। यहां पर अभी तक न तो संकेतक लगाए गए और न ही ब्रेकर बनवाए गए हैं। अक्सर इस मार्ग पर हादसे होते और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। स्थानीय लोग कई बार मांग कर चुके हैंं।
वर्जन
सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में जो निर्देश मिले थे। इस पर एनएचएआई को भी लिखा गया है। लगातार अवैध कट व ब्लैक स्पॉट बंद कराने व हादसे रोकने की पहल की जा रही है। पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग भी की जाती है। - रेहाना बानो, पीटीओ।
वर्जन
बिधूना स्टेट हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कुछ जगहों पर ऊंचे ब्रेकर बनवाकर संकेतक भी लगवाए गए है, जिन स्थानों पर काम अधूरा रह गया है, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।