फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ignoring fire resources in government hospitals, playing with security

Auraiya News: सरकारी अस्पतालों में फायर संसाधनों की अनदेखी, सुरक्षा से खिलवाड़

Tue, 19 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ignoring fire resources in government hospitals, playing with security
औरैया। जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों व उनके तीमारदारों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटती है। बावजूद इसके अस्पताल में आग से निपटने के इंतजामों की अनदेखी बनी हुई है। हालत यह है कि अधिकांश अस्पतालों में सिर्फ फायर स्टिंग्यूसर को ही अग्निशमन के पूरे मानक मानते हुए विभाग की ओर से निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई है। इस बावत अग्निशमन विभाग की ओर से समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस भेजकर मानकों को पूरा करने को कहा भी गया, लेकिन इनको पूरा करने को लेकर कोई प्रयास हाेते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सहार सीएचसी में एनओसी नहीं, पांच फायर स्टिंग्यूसर से चलाया जा रहा काम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में आग लगने की घटना को लेकर राहत व बचाव की दृष्टि से महज चार फायर स्टिंग्यूसर रखे हैं। अस्पताल की ओर से अभी तक एनओसी नहीं ली गई है। ऐसे में बड़ी बिल्डिंग होने के बाद भी पानी की टंकी व लाइनों का बिछाया जाना जरूरी है। अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एनओसी अभी नहीं ली गई है। जल्द लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


अजीतमल सीएचसी सेवाओं को लेकर बड़ा केंद्र फिर भी नहीं एनओसी
अजीतमल सीएचसी में वर्तमान में पांच फायर स्टिंग्यूसर लगे हुए है। पिछले दिनों 11 और सिलिंडर मिले हैं। जिनमें रिफलिंग होना बाकी है। यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में अस्पताल की ओर से अग्निशमन विभाग से एनओसी तक नहीं ली गई है। वजह मानकों को पूरा नहीं किया गया है। सीएचसी अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि एनओसी नहीं है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल व अछल्दा सीएचसी में हुई आग की घटनाओं के दौरान मानकों को पूरा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर से मानकों को पूरा किए जाने को लेकर जबाव में कोई पत्राचार नहीं किया गया है। प्रत्येक अस्पताल में खामियों को जांचा जाने का काम किया जाता है। पूर्व में भी पड़ताल की जा चुकी है। इस बार एनओसी से लेकर अन्य बिंदुओं पर भी काम कराया जाएगा।- तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed