फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If you have come with a complaint, then wait for the sir.

फरियाद लेकर आए हो तो साहब का करो इंतजार

Tue, 19 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
If you have come with a complaint, then wait for the sir.
दफ्तर बंद होने पर बाहर खड़ी महिला कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी दफ्तरों का प्रशासनिक काम नहीं सुधर रहा है। यहां छोटी-छोटी समस्या के लिए भी लोगों को दो से तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। दफ्तरों में साढ़े 10 बजे तक लेट नहीं, तीन बजे के बाद भेंट नहीं कहावत के आधार पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

वैसे सरकार का 10 से 12 बजे तक जनता दरबार और समय से आफिस खोलने का फरमान है। इसके बाद भी कर्मचारी व अधिकारी घंटों देरी से पहुंच रहे हैं। सोमवार को पड़ताल में इसका खुलासा हुआ। कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए व डीआईओएस आफिस समेत कई महत्वपूर्ण दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। कई फरियादी अपनी समस्या लेकर घूमते मिले। कुछ अधिकारी व कर्मचारी तो यह कह कर बचते नजर आए कि वह सहार ब्लाक में लगे स्वास्थ्य मेले में हैं। वहीं प्रभारी जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने देर से पहुंचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

----
सीन-1, समय- 10:13 बजे
ये जिला समाज कल्याण का ऑफिस है। छात्रवृत्ति से लेकर तमाम पेंशन योजनाएं यहीं से आम लोगों तक पहुंचतीं हैं। सोमवार को अफसर व कर्मचारी समय से अपनी सीट पर नहीं थे। यहां पर सरोज निवासी नेविलगंज औरैया, विद्यावती गोविंद नगर औरैया, अशोक निवासी अटसू, ओमनारायण आदि पेंशन को लेकर फरियाद लेकर पहुंचे और अफसरों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो, समय- 10:15 बजे
ये ऑफिस जिला ग्राम विकास अभिकरण का है। इस विभाग के पास ग्रामीण इलाकों के विकास का जिम्मा है। दफ्तर का ताला तो खुला था, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी नहीं थे। पीडी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह सहार ब्लाक के स्वास्थ्य मेले में हैं।
सीन 3, समय- 10:16 बजे
ये कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का है। यहां पर ताला लटका मिला। पास के दफ्तर में कुछ कर्मचारी थे, लेकिन साहब नदारद थे। जानकारी पर कर्मचारियों ने बताया कि वह फील्ड पर हैं, कुछ देर से आएंगे। यहां पर शादी अनुदान की जानकारी लेने के लिए दो लोग खड़े नजर आए।

सीन 4, समय- 10:18 बजे
कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी में अधिकारी व अधिकांश कर्मचारी समय से नहीं मिले। यहां पर सिर्फ एक कर्मचारी बैठा नजर आया, लेकिन वह भी नाम पूछने पर किनारा करने लगा। यहां पर कुछ लोग भी खड़े थे जो विभागीय अधिकारी से मिलने पहुंचे थे।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में लटका ताला। संवाद

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में लटका ताला। संवाद- फोटो : AURAIYA

 जिला पंचायत राज कार्यालय में पसरा सन्नाटा। संवाद

जिला पंचायत राज कार्यालय में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : AURAIYA

 परियोजना निदेशक डीआरडीए के दफ्तर में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

परियोजना निदेशक डीआरडीए के दफ्तर में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

 बीएसए के चेंबर में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

बीएसए के चेंबर में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

 पेंशन की जानकारी करने पहुंचे फरियादी। संवाद

पेंशन की जानकारी करने पहुंचे फरियादी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed