{"_id":"65fc832546f570dfa8054f74","slug":"if-u-dise-feeding-is-not-done-recognition-of-four-schools-will-be-terminated-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110039-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यू-डायस फीडिंग न होने पर चार विद्यालयों की होगी मान्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यू-डायस फीडिंग न होने पर चार विद्यालयों की होगी मान्यता समाप्त
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के चार स्कूलों में यू-डायस फीडिंग का काम शून्य होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि यदि दो दिन के अंदर इन चार विद्यालयों ने फीडिंग का काम पूरा न किया तो इनके खिलाफ मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि जगदीश सिंह भदौरिया इंटर कॉलेज, किसान एचएस बरमूपुर सेहुद, जबर सिंह इंटर कॉलेज बारेपुर अजीतमल, सार्वजनिक इंटर कॉलेज सुंदरीपुर के यू-डायस पोर्टल पर छात्र पंजीकरण संख्या शून्य प्रदर्शित हो रही है। जबकि पिछले वर्ष छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया था, जो कि पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है।
इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष संबंधित विद्यालयों द्वारा अभी तक छात्र-छात्राओं की फीडिंग नहीं की गई है। संस्था में पंजीकृत छात्र शून्य होने के कारण डिफाल्टर श्रेणी में अंकित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यदि इन चारों विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों द्वारा पोर्टल की फीडिंग का कार्य नहीं किया गया तो इन विद्यालयों के मान्यता समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।