फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the driver did not hurry, my red would have been alive

जल्दबाजी न करता चालक तो जिंदा होता मेरा लाल

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
If the driver did not hurry, my red would have been alive
बिधूना (औरैया)। मंजिल तक पहुंचने के लिए सड़क पर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपकी जल्दबाजी किसी की मौत का कारण बन सकती है। इसलिए दुर्घटना से देर भली है। यह कहना है बिधूना कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर की सावित्री देवी का, जिनके बेटे सौरभ सिंह उर्फ मुन्नू की 10 नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे को याद कर उनकी आंखें आज भी नम हो जातीं हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी सौरभ दोस्त के साथ बाइक से रामदासपुर्वा किसी काम से जा रहा था। बिधूना रामगढ़ मार्ग पर भसौरा पुल के पहले तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा परिवार पर वज्रपात की तरह था। यह दर्दनाक मंजर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं भूल पाया है। जैकी भी दोस्त सौरभ को याद कर आज भी सिहर उठता है। परिवार के लोग कहते है यदि चालक जल्दबाजी में न होता तो शायद सौरभ की जान बच जाती। परिवार के लोगों ने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। हमने अपने को खोए, आप न खोएं, सड़क पर चलने से पहले नियमों का पूरा पालन करें, जिससे सुरक्षित मुकान तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

सौरभ की मौत के बाद परिवार से लेकर दोस्त तक आज भी सहमें से नजर आते हैं। सौरभ की पत्नी रजनी बताती हैं कि दुर्घटना के बाद क्या बीतती है, यह तो परिवार ही समझ सकता है। इसलिए सड़क पर चलने से पहले अपने और दूसरों के बारे में जरूर सोचें। यातायात नियमों का पालन करें। विपरीत दिशा और तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। आपकी छोटी सी गलती, किसी का परिवार उजाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। शराब पीकर कतई वाहन न चलाए। दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। चौराहों और जेब्रा क्रासिंग पर यातायात नियमों का पालन जरूर करें। रात में डिपर और मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग जरूर करें। आपकी सावधानी जीवन को खुशहाल बना सकती है।-महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ बिधूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed