फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   I was going to share my sorrow, but I gave you a lifetime of pain.

Auraiya News: बांटने जा रहे थे गम, दे गए जिंदगी भर का दर्द

Wed, 20 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
I was going to share my sorrow, but I gave you a lifetime of pain.
फोटो-22-साकेत। फाइल फोटो - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।
अयाना। बीमारी ने शादी के दो साल बाद पति से बिछड़ने का गम बांटने आ रहे संगीता के मायके पक्ष के लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली हादसाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसमें उसके रिश्ते में ताऊ व दो चाचियों की मौत होने से संगीता का दर्द और भी बढ़ गया। हादसे के बाद तिवरलालपुर से लेकर चंद्रापुरा गांव में मातम छा गया। पति का शव गांव पहुंचते ही संगीता बदहवास हो गई।
गांव तिवरलालपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि भतीजे साकेत (28) की शादी 17 नवंबर 2024 को अछल्दा थाना क्षेत्र के चंद्रापुरा निवासी संगीता के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी आरवी भी है। शादी के कुछ समय बाद से भतीजा बीमार रहने लगा था।
विज्ञापन

सोमवार रात 10 बजे के करीब भतीजे की कानपुर नगर के कल्यानपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहां से शव घर लाने के दौरान परिजन ने संगीता के मायके पक्ष को सूचना दी थी। इसपर बहू के मायके वाले ट्रैक्टर ट्रॉली से तिवरलालपुर आ रहे थे। देर रात को ट्रॉली पलट जाने से संगीता के रिश्ते में ताऊ रामशंकर, चाची उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी चाची सुषमा की सैफई इलाज के दौरान जान चली गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। पति की मौत के बाद ताऊ व दो चाचियों की मौत होने से संगीता बेसुध हो गई। साकेत के भाई सागर ने बताया कि भाई को खोने के गम से पूरा परिवार दुखी था। इसी बीच तीन रिश्तेदारों की जान जाने से उनका दुख और भी ज्यादा बढ़ गया।
-----

फोटो-22-साकेत। फाइल फोटो

फोटो-22-साकेत। फाइल फोटो- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed