फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   I told my wife that if she doesn't reach home by morning, I will kill the whole family

Auraiya News: पत्नी से कहा था, सुबह तक घर नहीं पहुंची तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

Tue, 19 Aug 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
I told my wife that if she doesn't reach home by morning, I will kill the whole family
फोटो-18एयूआरपी 19- यमुना पुल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
औरैया। दो बच्चियों अला और बाबू को जुहीखा पुल से यमुना में फेंकने के बाद पिता रज्जन निषाद के खुद छलांग लगाने की खबर जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को लगी तो गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी उसकी पत्नी शारदा के मायके औरैया में को भी दे दी गई है। इस पर वह पहुंच रही है।
विज्ञापन


उधर, बड़ी बेटी सुनैना ने बताया कि रविवार की देर रात तक पापा-मम्मी की लड़ाई होती रही। पापा ने कहा था कि सुबह तक घर नहीं पहुंची तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी लालता प्रसाद के पांच पुत्र अमर सिंह, राजू, नानकशाह, रज्जन, राज बहादुर हैं।
विज्ञापन


लालता ने सभी की शादी करके सबको अलग कर दिया है, जबकि लालता पत्नी कमला देवी के साथ अलग घर में रहते हैं। रज्जन तीन बेटियों व पत्नी शारदा के साथ अलग घर में रहता है। परिजनों की माने तो रज्जन शराब पीने का आदी है। इसके चलते अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पहले पत्नी से उसका विवाद हुआ तो शारदा अपने माता-पिता के साथ मायके चली गई। वह फोन करने के बाद भी नहीं आ रही थी।

अकेले तीन बेटियों को संभालने में रज्जन को परेशानी हो रही थी। बड़ी बेटी सुनैना ने बताया कि रात को पापा ने मम्मी को फोन लगाया और कहा कि तुम कब आ रही हो। इस पर मम्मी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद पापा ने कहा कि अगर तुम सुबह तक घर नहीं आईं तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा।

सुबह 10 बजे रज्जन ने बेटी सुनैना, अला व बाबू को बाइक पर बैठाया और नदी किनारे ले गया। जैसे ही उसने सुनैना को फेंकने का प्रयास किया तो उसने हाथ झटक दिया और भाग गई। इसके बाद उसने दोनों बेटियों को फेंककर खुद यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। उधर, औरैया के अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना जालौन जिले की सीमा में हुई है। युवक व उसकी बेटियों की नदी में तलाश की जा रही है।
राहगीरों ने सुनैना को बचाया, युवक ने दौड़ कर शालिनी को नदी में फेंका और खुद कूद गया

अयाना (औरैया)। बहनों को फेंके जाने के दौरान युवक रज्जन की बड़ी बेटी सुनैना के लिए राहगीर मसीहा बन गए। सुनैना ने बताया कि पिता घर से उनको मां के पास ले जाने की बात कहकर निकले थे। बीच में पड़े पुल पर उन्होंने बाइक रोक दी। जबतक वह कुछ समझती तब तक पापा ने छोटी बहन को नदी में फेंक दिया।
पिता ने उसे फेंकने की कोशिश की तो वह वहां से चीखते हुए भागने लगी। तभी पुल पर आ रहे लोगों ने उसे बचा लिया। लोगों ने पिता को पकड़ना चाहा तभी पिता वापस बाइक की ओर दौड़े और वहां मझली बहन को भी नदी में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। (संवाद)




मायकेवालों के साथ गुजरात में रहती है पत्नी



अजीतमल। जालौन के रामपुरा थाना के मढ़ेपुरा निवासी रज्जन (35) की शादी शारदा के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी। गांव के पान सिंह ने बताया कि रज्जन शराब के नशे में घर आकर पत्नी को परेशान करता था। डेढ़ माह पहले मायके पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो वह बेटी शारदा की ससुराल पहुंचे। इसके बाद वहां से शारदा को अपने साथ ले आए। मायके पक्ष के लोग गुजरात के भाव नगर में रहते हैं। घटना की जानकारी के बाद शारदा व मायके के अन्य लोग गांव के लिए रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed