फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hurt by her father's scolding, the student committed suicide by hanging herself.

Auraiya News: पिता की डांट से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 04 Sep 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hurt by her father's scolding, the student committed suicide by hanging herself.
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव करौली में मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को लेकर पिता ने अपनी बेटी को डांट लगाई। जिससे आहत होकर बेटी ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य परिजनों को बुलाते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

करौली गांव निवासी 12वीं की छात्रा शिवानी (18) पुत्री रामवरन घर पर थी। पिता रामवरन ने शिवानी को मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को डांट लगाई। दोपहर में रामवरन घर के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया। इसी बीच शिवानी ने घर के अंदर कमरे में पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां तिर्वा में दवा लेने के लिए गई हुई थी। रामवरन के घर के अंदर पहुंचने पर बेटी के शव पर नजर पड़ी। चीख-पुकार करने पर पड़ोसी पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस व सीओ भरत पासवान गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई। पुलिस को रामवरन ने बताया कि बेटी को पढ़ाई न करने को लेकर सुबह डांट लगाई थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उधर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिवारीजनों की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed