{"_id":"68caf976a1dc2b8a9b0da8ed","slug":"hundreds-of-villages-lost-power-due-to-broken-insulators-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131682-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंसुलेटर टूटने से सैकड़ों गांव की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंसुलेटर टूटने से सैकड़ों गांव की बिजली रही गुल
Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी25- लाइन की मरम्मत करता लाइनमैन। स्रोत:कर्मी
बिधूना। अछल्दा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। कभी पेड़ों की झाड़ियां लाइन पर गिरने से तो कभी बारिश के चलते इंसुलेटर डैमेज होने से आपूर्ति लड़खड़ा गई है। मरम्मत के चलते प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक आपूर्ति ठप हो रही है।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोकपुरी फार्म के पास 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर डैमेज होकर फट गया। इससे बिधूना से अछल्दा आने वाली हाईटेंशन लाइन ठप हो गई। इसके कारण अछल्दा के नेबिलगंज उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज, गुनौली, मोहम्मदाबाद समेत कई फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। अछल्दा कस्बा सहित सैकड़ों गांवों में ढाई घंटे बिजली नहीं पहुंची जबकि मंगलवार को बारिश से इंसुलेटर डैमेर मिलने होने से चार घंटे से अधिक सप्लाई बंद रही थी।
बिधूना में चिरूकुआ के पेड़ों की झाडियां तो पसुआ गांव के पोल बदलने से आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अशोकपुरी फार्म के पास इंसुलेटर टूटा पाया गया। मरम्मत के बाद शाम करीब 4 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)