फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Humidity rises after rain; mercury dips by one degree.

Auraiya News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, एक डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Humidity rises after rain; mercury dips by one degree.
फोटो-34- बारिश के दौरान सड़कों से गुजरते लोग। संवाद
बिधूना(औरैया)। जनपद में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बढ़ने से दिन के साथ-साथ रात में भी उमस बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे के बाद धूलभरी हवाएं चलने से मौसम में कुछ बदलाव महसूस हुआ। हल्की बारिश भी हुई। इसके बावजूद गर्मी और उमस का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ककोर में बारिश से किसानों और आम लोगों के चेहरे खिल उठे। मानसून के जल्द दस्तक देने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed