फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Humidity increased due to 10 minutes of rain in a day, people were suffering

Auraiya News: दिन में 10 मिनट की बारिश से बढ़ी उमस, बेहाल रहे लोग

Tue, 27 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to 10 minutes of rain in a day, people were suffering
औरैया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब आसमान में छाए बादलों के साथ शहर में 10 मिनट के लिए हुई बारिश ने और उमस बढ़ा दी। दिन में जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप छांव का खेल जारी रहा। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 जून से ही मानसून की बारिश होने की संभावना जताई थी। जिले के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में खूब बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होकर रह गई। इस बारिश और बूंदाबांदी के कारण मौसम एक दिन के लिए सुहाना हो गया। लेकिन इसके बाद बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से कभी धूप तो कभी बदली छा रही थी। दोपहर तक आसमान से बादल गायब हो गए। उसके बाद एक बार फिर धूप छा गई। एक घंटे बाद आसमान में फिर बादल छा गए। इसके बाद करीब दस मिनट तक बारिश हुई। इससे शहर के मुख्यमार्गो पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन हवा न चलने से उमस का सितम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान ज्यादा नहीं था। लेकिन गर्मी और उमस इतनी थी कि कि पंंखे की हवा की हवा भी शरीर को ठंडक नहीं दे पा रही थी। जिसका परिणाम रहा कि पूरे दिन लोगों का पसीना पोंछते ही बीता। जनमानस के साथ पशु- पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आए। कूलर की हवा भी शरीर को ठंड देने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed