फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ht line fell outside hospital

बिना गार्डिंग के खिचे एचटी लाइन के तार, हो रहे हादसे

Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ht line fell outside hospital
औरैया। सार्वजनिक स्थानों और आबादी के बीच से गुजरी एचटी लाइनें अक्सर टूटती रहती हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है। इसके बाद भी बिजली विभाग लाइनों की गर्डिंग नहीं करा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल के बाहर लाइन टूटने से अफरा तफरी रही। एक दुकानदार को करंट लग गया। हाल में हुईं घटनाओं के बाद लोगों ने एचटी लाइन शिफ्ट करने की मांग की थी लेकिन विभाग को शायद बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दिबियापुर के एक गांव में घर के पास एचटी लाइन कर तार टूटने से बच्ची समेत तीन लोग झुलस गए थे। वहीं नौ अगस्त को जिला अस्पताल परिसर से गुजरी लाइन टूटने से तीन कारें जल गईं थीं।
विज्ञापन

बुधवार को 50 शय्या जिला अस्पताल के बाहर सुबह लगभग 11 बजे एचटी लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूट गया। करंट दौड़ते तार के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पास रखे खोखे में बैठा दुकानदार करंट लगते ही दूर जा गिरा। अस्पताल परिसर में मरीजों में अफरातफरी मच गई। आननफानन लोगों ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताया आक्रोश
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई का कहना है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थान के बाहर एक पखवारे में दो-दो बार एचटी लाइन का तार टूटने के बाद भी गर्डिंग न कराना अधिकारियों की संवेदनहीनता प्रदर्शित करता है। जल्द ही इसके खिलाफ व्यापारी लामबंद होकर प्रदर्शन करेंगे।
व्यापारी राहुल द्विवेदी ने कहा कि इटावा रोड, कानपुर रोड आदि सार्वजनिक स्थानों पर एचटी लाइन की गर्डिंग न कराना लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना है। अधिकारी सिर्फ कागजी कामों में ही मशगूल रहते हैं।

जिला विद्युत विकास योजना के तहत एचटी लाइन के नीचे गर्डिंग कराने का काम शामिल है। जल्द ही अस्पताल के बाहर से निकली एचटी लाइन के तारों को बदला जाएगा। उनके नीचे गर्डिंग भी कराई जाएगी। - संतोष कुमार, एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन सदर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed