फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   HT line fell in the two markets, bike blew

दो बाजारों में गिरी एचटी लाइन, बाइक फुंकी

Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
HT line fell in the two markets, bike blew
-तार टूटकर गिरने से जली बाइक को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे व्यस्त सुभाष चौक और सदर बाजार होमगंज में शनिवार को बिजली के तार टूटने से भगदड़ मच गई। सुभाष चौक में तार टूटकर गिरने से एक प्राइवेट बस जलते-जलते बची। जबकि बिना नंबर की एक बाइक जलकर राख हो गई। वहीं सदर बाजार होमगंज में एक दुकान के होर्डिंग ने आग पकड़ ली। एक दुकानदार के शटर में करंट उतरने से चिंगारियां निकलने लगीं। सूचना पर बिजली कर्मचारी मशीन से आपूर्ति नहीं बंद कर पाए। बाद में मेन लाइन से आपूर्ति काटी गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बिजली अधिकारियों की अनदेखी के चलते पिछले एक सप्ताह में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से शहर में तीसरी बार बड़ा हादसा होने से टला। शनिवार को शहर के सबसे व्यस्ततम सुभाष चौक व सदर बाजार होमगंज चौराहे के पास अचानक चिंगारियों के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। तार नीचे गिरते ही उससे चिंगारियां निकलने लगीं। लोगों ने तुरंत बिजली केंद्र पर सूचना करके लाइन बंद कराने को कहा। ऐसे में केंद्र पर तैनात एसएसओ मनोज ने कई प्रयास किए, लेकिन मशीनों से लाइन बंद नहीं हो सकी। तुरंत एसएसओ ने असैनी से आई 33 हजार केवीए की मुख्य सप्लाई बंद की। बस से रगड़ते हुए गिरे तार से एक प्राइवेट बस तो जलने से बच गई। लेकिन पास खड़ी बिना नंबर की हीरो जल गई। लोगों ने बाइक में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन


वहीं सदर बाजार होमगंज में एक दुकान पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से कौशल किशोर अग्रवाल की जय अंबे स्टेशनर्स एंड जनरल स्टोर पर लगा बोर्ड जल गया। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। वहीं तार टूटकर गिरने से पड़ोस में दुकान के आवास बनाकर रह रहे व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल की दुकान के शटर से जोरदार चिंगारियां निकलने लगीं। अनुराग अग्रवाल के बाहर निकल आने से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed