{"_id":"57964f664f1c1b2e6421e3ba","slug":"housing-for-40-families-in-the-village-marwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारवाड़ी गांव में 40 परिवारों का आवास के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारवाड़ी गांव में 40 परिवारों का आवास के लिए चयन
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मारवाड़ी में अवैध शराब बनाने के धंधे छोड़ने के बाद सोमवार को बीडीओ समेत कई अफसर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव के 40 पात्र परिवारों का आवास के लिए चयन किया। साथ ही 11 समूह बनाए। इन समूहों को ट्रेनिंग देकर बैंकों से व्यापार के लिए ऋण दिलाया जाएगा।
डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने मारवाड़ी गांव में डेरा डाला। अधिकारियों ने गांव के 43 परिवारों की सूची बनाई जो कि अवैध शराब बनाने का धंधा छोड़ चुके हैं। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनी और आवास न होने पर 40 लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन किए। इसके अलावा 11 समूहों का गठन किया। इन समूहों को विभिन्न विभागों में चल रही स्वरोजगार की ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि सभी समूहों की फाइलों को जल्द से जल्द तैयार करें जिससे बैंको से ऋण दिलाया जा सके। गांव वालों ने एक सुर में अमर उजाला के मुहिम की तारीफ कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि काफी प्रयास हो चुके मगर इनके पुर्नवास की ओर किसी ने प्रयास नही किए। अमर उजाला ने जब पुर्नवास का मुद्दा उठाया तो दशको पुराना धंधा बंद हो गया। क्षेत्र में खुशी है।