{"_id":"573e17074f1c1b1225ac7407","slug":"household-stove-ashes-spark-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 20 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बल्लापुर गांव में घर का जला सामान देखते ग्रामीण ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू (औरैया)। क्षेत्र के बल्लापुर गांव में बुधवार शाम चूल्हे की चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग बुझाने में घर की मालकिन झुलस गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा पाया, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
बल्लापुर निवासी कुसुम नरायन पुत्र अर्जुन सिंह दोहरे मजदूरी करता है। बुधवार शाम खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी उड़कर छप्पर पर जा गिरी। इससे देखते ही छप्पर ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग की लपटों से पूरा घर घिर गया। इससे पहले आग की लपटें आसपास के घरों को चपेट में लेतीं तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घर में आग लगने से टीवी सहित इलेक्ट्रानिक सामान. कपड़े, अनाज तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में कुसुम नरायन की पत्नी अनीता भी गंभीर रुप से झुलस गई। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची मगर तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। पीड़ित कुसुम नरायन ने मजदूरी से किसी तरह रुपये जोड़ जोड़कर गृहस्थी बनाई ी मगर एक झटके में सब कुछ जलकर राख हो गया। घरकी आग तो किसी तरह बुझ गई मगर पेट की आग कैसे बुझेगी, यह संकट बना हुआ है। दिन में आसपड़ोस के लोगो ने मदद कर खाना भिजवा दिया। मगर अब कल क्या होगा? यह सवाल अभी कुसुम नरायन को कचोट रहा है। उसकी निगाहें प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं पर टिकी है। शायद कोई उसकी मदद करे तो उसकी आजीविका सुचारु रुप से चल सके।