{"_id":"8dc890287b8cf940acadf3b69265e8f6","slug":"household-of-four-houses-on-fire-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार घरों में आग से गृहस्थी राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घरों में आग से गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा धायम खां अड्डा में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना से चार मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चारों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने थाने में मामले की तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव पुर्वा धायम खां अड्डा निवासी उसमान पुत्र रज्जाक के घर सोमवार की सुबह तड़के आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसमान के दो भाई राशिद व कफ्यू के अलावा मोहन लाल बाथम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। चार घरों में आग लगी देख गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी फायर बिग्रेड में दी, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना से उसमान के चार बकरियां झुलस कर मर गई। इसके अलावा आगजनी की घटना से चारों घरों में लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उसमान ने बताया कि उसके घर में पांच हजार रूपये नगद व करीब पचास हजार रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अवधेश तिवारी ने मौका मुआयना कर लिया है। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। ग्राम प्रधान कृष्णदेव यादव ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।