फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Household items in the hut were burnt due to fire.

Auraiya News: आग लगने से झोपड़ी में रखी गृहस्थी जली

Tue, 27 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Household items in the hut were burnt due to fire.
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव गोपियापुर में सोमवार देर रात किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इससे उसकी गृहस्थी और अनाज जल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी सर्वेश कुमार सोमवार रात खाना खाकर अपनी झोपड़ी में लेटे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सामने पक्के मकान में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। सर्वेश ने झोपड़ी में बंधे तीन मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसान का आरोप है कि एलटी लाइन में फॉल्ट से आग लगी।

वहीं, अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि बकाया बिल के कारण कनेक्शन पहले ही कटा था और किसान अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली जला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed