{"_id":"66351d73ff423ce1240a0b07","slug":"household-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-house-loss-of-five-lakhs-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111838-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख, पांच लाख का नुकसान
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी मोहनलाल जाटव के मकान में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किन्हीं कारणों के चलते आग लग गयी। घर पर इस दौरान परिवार का एक भी सदस्य नहीं था। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी तो मोहनलाल को सूचना दी।
मौके पर मौजूद मोहनलाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव बदरियापूठ निवासी अपने दामाद राजीव जाटव को देखने के लिए गए थे। शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे घर में किन्हीं कारणों के चलते आग लग गयी। घर पर कोई नहीं था। गुड्डी देवी ने बताया कि आग की लपटें देख मौके पर पहुंचकर देखा जबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। जिन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक लगभग चालीस क्विटंल लहसुन, कपड़े, चारपाई, बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। तीन लाख रुपये की कीमत का तो लहसुन ही था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गया था। उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।(संवाद)