फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Household ashes due to fire in house while cookingHousehold ashes due to fire in house while cooking

Auraiya News: खाना बनाते समय घर में लगी आग से गृहस्थी राख

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Household ashes due to fire in house while cookingHousehold ashes due to fire in house while cooking
दिबियापुर। कांशीराम कॉलोनी निवासी एक ड्राइवर के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे पीड़ित की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने लगभग पांच हजार रुपये नकद एवं 15 हजार रुपयों का सामान जलकर बर्बाद होने की बात कही है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के ब्लॉक संख्या 6/70 निवासी संदीप कुमार पोरवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर में आग लग गई। तेज आग देखकर घर के सभी सदस्य दौड़कर घर से बाहर निकल आए। कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर किसी प्रकार से सिलिंडर को बाहर निकालकर खेतों में फेंका। इसके बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित निजी वाहनों को चलाकर अपना और परिवार का गुजारा करता है। पीड़ित ने बताया कि रुपये एवं गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया कि बच्चों की कॉपी किताबें एवं ड्रेस भी जल गईं हैं। पीड़ित ने शासन व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed