फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hot spot

नहर बाजार में 14 दिन बाद खुली दुकानें, दिखी चहल-पहल

Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
hot spot
दिबियापुर (औरैया)। परचून दुकानदार के कोरोना संक्रमित मिलने पर नहर बाजार 14 दिन से बंद थी। 14 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने पर दुकानदारों ने सोमवार को दुकानें खोल लीं। दोपहर के समय दिबियापुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर बाजार बंद करा दिया। हालांकि बाद में दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल की प्रभारी निरीक्षक से हुई वार्ता के बाद बाजार खुल सका।
विज्ञापन

लगभग दो सप्ताह पहले नहर बाजार में एक परचून दुकानदार कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद नहर बाजार को हॉटस्पॉट घोषित करके बाजार बंद करा दिया गया था। इससे नहर बाजार के दुकानदारों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रहीं थी। इस बीच मांग उठी थी कि केवल उन्हीं गलियों को सील किया जाए, जिस गली में कोरोना संक्रमित निकले। लगातार 14 दिनों तक नहर बाजार बंद रहने के बाद सोमवार की सुबह दुकानदारों ने बाजार खोल दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार 14 दिन का निर्धारित समय पूरा होने के कारण सोमवार को बाजार खुलना चाहिए। इसके चलते व्यापारियों ने सोमवार की सुबह ही अपनी दुकानें खोल दीं। दोपहर में लगभग 1 बजे दिबियापुर पुलिस को दुकानें खुलने की जानकारी हुई तो दुकानें बंद करा दीं। इस बीच दुकानदारों ने विरोध भी जताया। दुकानदारों ने मामले की जानकारी दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल को दी। इसपर मौके पर चेयरमैन ने व्यापारियों की समस्या सुनी। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा को भी निर्धारित अवधि पूरी होने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों से वार्ता कर दुकानें खोलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed