{"_id":"5f2b03d48ebc3ea005513d46","slug":"hot-spot-auraiya-news-knp575244216","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चमनगंज बाजार खुलेगा होमगंज रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चमनगंज बाजार खुलेगा होमगंज रहेगा बंद
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। होमगंज बाजार को छोड़कर फाटक के पार चमनगंज बाजार गुरुवार से खोल दिया जाएगा।
फफूंद के मुख्य बाजार से सटे मोहल्ला बरकीटोला में शनिवार को एक संक्रमित मिलने के बाद रविवार को हुई कोविड की रेपिड एंटीजन टेस्ट में छह लोग और पॉजिटिव पाए गए थे। प्रशासन ने इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए बरकी टोला से सटे बाजार होमगंज, चमनगंज को बंद कराकर तिराहा तक बैरिकेडिंग करा दी थी।
गुरुवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक सत्य स्वरूप दीक्षित, महामंत्री मानवेंद्र पोरवाल, उपाध्यक्ष सोमचंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रथम चन्द्र कौशल आदि व्यापारी नेताओं ने डीएम से मिलकर उन्हें हॉटस्पॉट एरिया छोड़कर अन्य बाजार खुलवाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
दोपहर बाद बाजार पहुंचे एसओ फफूंद ने व्यापारी नेताओं से मिलकर संक्रमित क्षेत्र के नजदीकी होमगंज बाजार को छोड़कर फाटक के पार बाजार चमनगंज, मेव मार्केट, बसन्त मार्केट, टाकीज रोड का बाजार गुरुवार से सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की स्वीकृति दे दी। एसओ ने बताया कि चयनित मार्केट खुलेंगे, लेकिन वहां लगाई गई बैरिकेटिंग बरकरार रहेगी, जिससे बाइक व चौपहिया वाहनों का बाजार में प्रवेश बंद रहे और भीड़ भाड़ न हो पाए।
विज्ञापन
फफूंद कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में लोगों के सैंपल लिए। इसमें एंटीजन टेस्ट के दौरान एक ही परिवार के पिता,पुत्र और पुत्री संक्रमित निकल आए। अब कस्बे में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम व एसओ राजेश सिंह चौहान ने संक्रमित मरीजों को फिलहाल घर में ही आइसोलेट करा दिया है।