{"_id":"2a76772d2efc99d73435be422662dc67","slug":"home-vatika-make-the-handycraft-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग ने जमीन की साफ सफाई कर गृह वाटिका लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग ने जमीन की साफ सफाई कर गृह वाटिका लगाई
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक भाग्यनगर के ग्राम फतेह सिंह का पुर्वा में कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने गृह वाटिका लगाकर कुपोषण दूर भगाने के लिए जागरूक किया। प्रशिक्षण से प्रेरित एक विकलांग विपिन कुमार ने अपने घर के पास खाली पड़ी जमीन को साफ करके गृह वाटिका लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम फतेह सिंह का पुर्वा में आयोजित प्रशिक्षण में गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने कहा कि एक व्यक्ति को अपने आहार में प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
100-150 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जी, 85-100 ग्राम जड़ एवं कंद वाली सब्जी, 85 से 100 ग्राम अन्य सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
सब्जियां, विटामिन एवं खनिज तत्वों जैसे विटामिन ए, विटामिन सी व के, आयरन, कैल्सियम, फोलिक एसिड आदि का खजाना होती हैं, इन्हें प्रयोग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर विकार मुक्त होता है।
विज्ञापन
कहा कि गृह वाटिका में न केवल शुद्ध, ताजी एवं कीटनाशक मुक्त सब्जियां उगाईं जा सकती हैं बल्कि आसपास की खाली जमीन का सदुपयोग भी होता है।
घर के आसपास हरियाली वाला वातावरण मानसिक शुकून देने वाला होता है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इच्छुक महिलाओं के बीच गृह वाटिका लगाने के लिए भिंडी, खीरा, करेला, लौकी, तोरी, कद्दू, सेम आदि का बीज भी वितरित किया गया। इस मौके पर खासी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।