फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holly: never mind

बुरा न मानो होली है..

Fri, 25 Mar 2016 11:42 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 25 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holly: never mind
मूर्खाधिराज सम्मेलन में मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते मूर्खगण - फोटो : amar ujala beuro
शहर के फूलगंज मैदान में होली पर्व पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित युवा ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा को मूर्खाधिराज की उपाधि से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान मूर्खाधिराज अयाज अहमद ने अपनी कुर्सी वर्तमान महामूर्ख को सौंपी। इस दौरान कंडे से आरती उताकर मूर्खाधिराज को सब्जियों की माला पहनाई गई। वहीं 12 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। नवनिर्वाचित मूर्खाधिराज ने चौतालीस दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा की। वहीं तमाम लोगों ने गीत, कविताएं और चुटकुले सुना श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


सम्मेलन की शुरुआत गुरु प्रताप वर्मा गुरु ने अपनी कविताओं के माध्यम से की। राजकुमार शुक्ला राज, प्रकाश चंद्र मिश्रा औघड़ और निर्वतमान अध्यक्ष अयाज अहमद अयाज ने अपनी कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नव निर्वाचित युवा ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा को इस साल का मूर्खाधिराज घोषित किया गया। उन्हें सब्जियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। गुरु प्रताप वर्मा, अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नव निर्वाचित मूर्खाधिराज की कंडे से आरती उतारकर उनका सम्मान किया। मूर्खाधिराज सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि उन्हें जिला अविश्वास के साथ यह कार्यभार सौंपा है। उसके प्रति वह बराबर गड़बड़ी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 12 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मूर्खाधिराज सौरभ शर्मा ने चौतालीस दिन बाद सदन की बैठक बुलवाकर मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा की। इस दौरान पांडेय एंड पार्टी ने भजन व फाग सुनाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में हैप्पी श्रीवास्तव, आयुश सोनी, अनमोल मिश्रा, रवीशंकर मिश्रा आदि ने चुटकुले, गीत व कविताएं सुनाई। इस अवसर पर शंकर दयाल शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला, सर्वेश आर्य, रामस्वरुप दीक्षित, सरदार इंदर सिंह, नरेश भारती, सुमित नारायण वर्मा, डा.रामशंकर अवस्थी, प्रवीण गुप्ता, अजय शुक्ला, ने संबोधित किया।  श्याम चौबे, अंबुज वीर सिंह, गजेंद्र सिंह, पुष्पक शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद कुशवाहा ने किया।


नव निर्वाचित मंत्रिमंडल
प्रवीण गुप्त मूर्ख निर्माण मंत्री, अजय शुक्ला युवा बर्बादी मंत्री, गुरु प्रताप भूत उतार मंत्री, अनिरुद्ध त्रिपाठी अन्याय मंत्री, वीरेंद्र पाठक कला संस्कृति बिगाड़ मंत्री, राजकुमार शुक्ला बचत खाऊ मंत्री, आनंद कुशवाहा सूचना छिपाओ मंत्री, अविनाश अग्निहोत्री हल्ला मंत्री, रामस्वरुप दीक्षित महिला बर्बादी मंत्री, रामचंद्र शुक्ला अशिक्षा मंत्री, कैलाश पांडेय पत्नी पूजा मंत्री, राजेंद्र आर्य चारा खाऊ मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed