फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holi of flowers was played on Women's Day

Auraiya News: महिला दिवस पर खेली फूलों की होली

Sun, 08 Mar 2026 06:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Holi of flowers was played on Women's Day
फोटो-23-कार्यक्रम में मौजूद संस्था की सदस्याएं।संवाद
बिधूना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को भाजपा की राज्यसभा सदस्य व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कस्बे के रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुलाल व फूलों की जमकर होली खेली गई। इस मौके पर जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुकुट सिंह शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा व आदर्श मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख शरद राणा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


जायंट्स ग्रुप सहेली ने खेली फूलों की होली

दिबियापुर। जायंट्स ग्रुप सहेली की सदस्यों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गायत्री शक्तिपीठ पर होली पर्व धूमधाम से मनाया। इसमें सभी सहेलियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
इस मौके पर ग्रुप की सदस्य संगीता पोरवाल, कोऑर्डिनेटर पूनम पोरवाल, प्रीति पोरवाल, बीना गुप्ता, ग्रुप की अध्यक्ष भारती पोरवाल, शशि गुप्ता व पूनम अग्रवाल सहित सभी सहेलियों उपस्थिति रहीं।(संवाद)


उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आशा कार्यकर्ता सम्मानित

एरवाकटरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी, द्वितीय स्थान पर आशा संगिनी संतोषी देवी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली साधना देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुशवीर सिंह, डॉ. एसपी सिंह चौहान, रविंद्र कुमार व आदेश कुमार सहित पंचायत सहायिकाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed