फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holi Festival of Vaishya Ekta Parishad today

वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह आज

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival of Vaishya Ekta Parishad today
वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से 27 मार्च को मंगलम गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह होगा। जिसमें परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनोज पोरवाल मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


तैयारियों को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिला प्रभारी ब्रजेंद्र गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से प्रति वर्ष होली मिलन समारोह होता है। जिसमें समाज के मेधावियों, कमजोर वर्ग के लोगों का सहयोग कर उन्हें सहायता दी जाती है। वहीं परिषद के युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता व नगर अध्यक्ष उमेश विश्नोई, महामंत्री कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय पुरवार ने बताया कि समारोह के दौरान वैश्य समाज के 2015 में हाईस्कूल व इंटर में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही समाज के अविवाहित युवक व युवतियों की परिचय स्मारिका का विमोचन, समाज के बेसहारा व कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण, समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता, लकी ड्रा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संजीव गुप्ता, मोहित पोरवाल, योगेश गुप्ता, नीरज पोरवाल, अनूप गुप्ता, हरिश्चंद्र पोरवाल, राघवेंद्र पोरवाल, आशीष गुप्ता, विनीत गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, श्रीराम पोरवार, आनंद डाबर, केएन गुप्ता, कृष्ण कांत पोरवाल, अनिल पोरवाल, कमल कांत पोरवाल, हरी नारायण अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, महेश मास्टर, अमन गुप्ता, अनुराग गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed