फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hindu organizations came on the streets regarding the incidents happening in Bangladesh, took out a march

Auraiya News: बांग्लादेश में हो रहीं घटनाओं को लेकर सड़क पर आए हिंदू संगठन, निकाली पद यात्रा

Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations came on the streets regarding the incidents happening in Bangladesh, took out a march
औरैया। बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे आर्थिक, धार्मिक शोषण और अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा समिति ने सड़क पर आकर विरोध-प्रदर्शन किया। पद यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ितों की सुरक्षा व संरक्षण की मांग की।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा समिति के आह्वान पर गुरुवार शाम शहर के मोहल्ला तिलकनगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। जहां से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा एवं अत्याचार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन एवं ज्ञापन यात्रा शुरू की। यह यात्रा संजय गेट, लेडीज मार्केट, सराफा बाजार, तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा, जमालशाह गेट होते हुए नुमाइश मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उसके बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, अन्य अल्पसंख्यकों व उनके पवित्र पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिंदुओं को लक्ष्य मानकर उनके धार्मिक तथा व्यावसायिक स्थलों पर लूट व तोड़ फोड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्त सरकारी व्यवस्था के चलते ऐसी घटनाओं ने बड़ा रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवारों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, अनिल दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष चौबे, विक्रमजीत दुबे, श्रीराम शुक्ल, राजू पांडेय, अजय गुप्ता, योगेश, अनूप, हरिओम, अनीता मिश्रा, गोपाल पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed