फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High speed bike rider collided with truck, one died

Auraiya News: तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक से भिड़े, एक की मौत

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
High speed bike rider collided with truck, one died
अछल्दा। थाना क्षेत्र के फफूंद मार्ग पर डीएफसी अंडरपास के पहले खड़े ट्रक में देर रात नौ बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा टकराए। हादसे में घायल बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के अमेला निवासी भाटिया उर्फ ब्रजेश कुमार अपने साथी शिवराज उर्फ डब्बू (32) पुत्र जयवीर सिंह निवासी पुरवा फकीरे थाना फफूंद के साथ किसी काम से रात साढ़े आठ बजे के करीब अछल्दा आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार फफूंद मार्ग पर डीएफसी अंडर पास के पास पहुंचे। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रफ्तार तेज थी और बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में दोनों के बुरी तरह से घायल होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष अछल्दा सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर सीएचसी अछल्दा आए। यहां पर डॉक्टर अमरदीप ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। वहीं भाटिया को सैफई रेफर किया गया है। मृतक के बाबा धर्म सिंह ने बताया कि मृतक घर का इकलौता था। मृतक के दो बच्चे है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed