फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High gauge installed in the evening, broken due to vehicle collision at night

Auraiya News: शाम में लगा हाईटगेज, रात में वाहन की टक्कर से टूटा

Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
High gauge installed in the evening, broken due to vehicle collision at night
अछल्दा। भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लगाया गया हाईटगेज चंद घंटों के बाद ही फिर से टूट गया। पीडब्ल्यूडी की टीम ने शनिवार की शाम में नया हाईटगेज लगाया था। कुछ घंटे बाद ही शाम ढलने पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया। इससे फिर से हादसे का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बा के फफूंद मार्ग पर बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए लगाया गया हाईटगेज काफी समय से झुका हुआ था। हादसे की रोकथाम के लिए शनिवार की शाम को लगाया गया था। पहले से लगा हाईटगेज बीच से पूरा झुक गया था। पीडब्लूडी के जेई ने ठेकेदार से शनिवार शाम को लगवा दिया था। इससे लोगों को राहत मिली थी। यह राहत फिर से चार घंटे बाद तक काफूर हो गई, जब रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से फिर टूट गया। एक तरफ से टूटे हाईटगेज को मोहल्ले वासियों ने हटवा दिया, ताकि रात में कोई अनहोनी न हो। हाईटगेज टूटने का जानकारी मोहल्ले वासियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दे दी है। जल्द ही फिर से नया हाईटगेज लगवाने का आश्वासन दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द हाईटगेज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed