फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High Court stays auction of Tilak Nagar shops.

Auraiya News: तिलक नगर दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 04 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
High Court stays auction of Tilak Nagar shops.
औरैया। नगर पालिका परिषद द्वारा तिलक नगर में बनाई गई दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने पालिका से 16 सितंबर तक जवाब तलब किया है। यह मामला गाटा संख्या 294/1 पर बनी दुकानों से संबंधित है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज अनिल शुक्ला ने इस जमीन को अपनी निजी पुश्तैनी संपत्ति बताया। उनके वकीलों ने अदालत में खतौनी और राजस्व रिकॉर्ड पेश किए। इन दस्तावेज के आधार पर कोर्ट ने अनिल कुमार को भूमि का असली मालिक माना। वकीलों ने पालिका के 1997 के एक पुराने सिविल मुकदमे का बयान भी प्रस्तुत किया। इसमें पालिका ने खुद स्वीकार किया था कि गाटा संख्या 294/1 पर उसका कोई हक नहीं है। इसके बावजूद पालिका ने 23 व 29 जुलाई 2026 को दुकानों की नीलामी के नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

जस्टिस जे जे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने नीलामी नोटिसों पर रोक लगाई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई 16 सितंबर तक विवादित दुकानों पर किसी को कोई अधिकार या कब्जा नहीं दिया जाएगा। अदालत ने सीजेएम औरैया के माध्यम से 24 घंटे के भीतर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आदेश प्राप्त कराने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ता के पुत्र एडवोकेट लवी शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने राज्य सरकार और नगर पालिका से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed