{"_id":"65a98078931cc7bef0031824","slug":"hepatitis-b-patients-will-also-get-dialysis-facility-soon-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7687-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हेपेटाइटिस-बी के मरीजों को भी जल्द मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हेपेटाइटिस-बी के मरीजों को भी जल्द मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है। यहां पर जरूरी मशीनों के अभाव में हेपेटाइटिस-बी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सीएमओ की ओर से शासन को पत्राचार करते हुए मशीनों की मांग की गई है।
29 दिसंबर 2023 को चिचौली जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया। तब से अभी तक 100 से ज्यादा मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा चुकी है। वहीं हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीज अभी भी स्वास्थ्य विभाग की इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके पीछे की वजह जरूरी मशीनों का अभाव है।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो हेपेटाइटिस बी व सी का संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। डायलिसिस के दौरान संबंधित मरीज का संक्रमण दूसरे तक न पहुंच पाए इसके लिए दो मशीनों की जरूरत होती है। जिसके लिहाज से सुरक्षित डायलिसिस के लिए इन मशीनों की पूर्ति के बाद ही संबंधित मरीजों को सुविधा मिल पाएगी। जिसे देखते हुए शासन से बजट व मशीनों की मांग की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
डायलिसिस यूनिट में हेपेटाइटिस बी व सी बीमारी से ग्रसित मरीजों को डायलिसिस की सुविधा के लिए जरूरी मशीनों की मांग के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। फिलहाल ऐसे मरीजों को सैफई जाना पड़ रहा है। जल्द ही मशीनें आते ही हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों की सैफई की दौड़ नहीं करनी होगी। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)