फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy purchase of Rakhi and sweets for Raksha Bandhan

Auraiya News: रक्षाबंधन के लिए राखी व मिठाई की हुई जमकर खरीदारी

Thu, 31 Aug 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Heavy purchase of Rakhi and sweets for Raksha Bandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
रक्षाबंधन को देखते हुए बुधवार को पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही। मिठाइयों और राखी की दुकानों पर देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। पर्व को लेकर चारों तरफ उत्साह रहा।
सावन की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार बुधवार को पूर्णिमा पूर्वाह्न 10.52 मिनट से शुरू होकर गुरुवार सुबह सात बजकर 45 मिनट रहनी थी। बुधवार को भद्रा नक्षत्र के चलते रात 8:52 बजे के बाद रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू होता। ऐसे में ज्यादातर बहनों ने पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को ही खरीदारी की। बाजार में दुकानों पर तरह-तरह की राखी से स्टाल सजे रहे। इनमें धागे, टैडीबियर राखी, ब्रेसलेट से लेकर तमाम वैरायटी रहीं।
विज्ञापन

चांदी की राखी 200 से 1000 रुपये तक में बिकी। दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। काजू कतली से लेकर सोहन पापड़ी व लड्डू की डिमांड ज्यादा रही। पिछले कुछ सालों में चॉकलेट की ज्यादा डिमांड देखते हुए इस बार मिठाई की दुकानों पर इनके गिफ्ट पैक उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों पर लगे राखी व मिठाई के स्टाल
शहर के लेडीज मार्केट, सराफा बाजार के अलावा सुभाष चौक, दिबियापुर रोड, यमुना रोड, ब्लाॅक रोड, संजय गेट समेत अन्य मार्गों के किनारे राखी के स्टाल दुकानदारों ने लगाए। बस व अन्य वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को बाजार में घुसने की जहमत नहीं उठानी पड़ी। सब कुछ सड़क किनारे ही खरीदने को मिल गया। पूजन सामग्री व मिठाई के भी स्टॉल भी सड़क किनारे लगे रहे।

रक्षाबंधन पर अच्छी खासी रही नारियल की बिक्री
फोटो-15-महावीर शर्मा, दुकानदार। संवाद
फूलगंज बाजार निवासी किनारा दुकानदार महावीर शर्मा ने बताया कि सावन माह को लेकर भारी मात्रा में नारियल दुकान में लाए गए थे। सावन में काफी कुछ बिक्री हुए। लेकिन बुधवार को रक्षाबंधन को लेकर हुई खरीदारी में पूरे नारियल बिक गए। 40 रुपये के हिसाब से मिला भाव मुनाफेदार रहा।
---------------
काजू कतली हो या लड्डू दाम रहे बढ़े
फोटो-16-संतोष कुमार, ग्राहक। संवाद
शहर के मोहल्ला कानपुर रोड निवासी संतोष कुमार ने बताया कि काजू कतली का भाव 500 रुपये प्रति किलो रहा। जो दो दिन पहले 400 रुपये के भाव से बिकी थी। अन्य तरह की मिठाइयां तो 600-800 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकी। हालांकि बंगाली मिठाई व छेना पीस के अनुसार 30-40 रुपये में ही बिके हैं।

------------
सेवइयों का भाव छू गया आसमान
फोटो-17-लाखन सिंह। संवाद
रक्षाबंधन पर घरों में तरह-तरह के मिष्ठान बनाए जाते हैं। इसमें सेवइयां भी शामिल होती हैं। बुधवार को सेवइयों का भाव 300 से 500 रुपये प्रति किलो रहा। चंद दुकानों पर ही स्टाक होने के चलते दुकानदारों ने अपने हिसाब से भाव बढ़ा लिए। कानपुर रोड निवासी लाखन सिंह ने बताया कि डिमांड ज्यादा होने के चलते दुकानदारों ने सेवइयों का भाव 500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed