फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hearing in the case of kidnapping and murder of a teenager postponed

Auraiya News: अपहरण कर किशोर की हत्या के मामले में सुनवाई टली

Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the case of kidnapping and murder of a teenager postponed
औरैया। जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र से लगभग डेढ़ साल पहले किशोर का अपहरण कर हत्या के मामले की सुनवाई अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के कारण सोमवार को टल गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता एक साथी के खिलाफ महिला को पीटकर उसका पर्स छीनने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लगभग डेढ़ साल पहले एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरैन से कस्बा निवासी सर्राफ शकील का नाबालिग पुत्र शुबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी तलाशी शुरू की। इस बीच एक टीम दिल्ली पहुंची, वहां तथ्यों के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम थाना क्षेत्र के पीडागढ़ी सांई मंदिर के पास एक कार की तलाशी ली गई। उसमें किशोर का शव एक सूटकेस में बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर परिवार का इकलौता बेटा था। मामले में तीन आरोपियों को संलिप्तता सामने आई थी। इस मामले की सोमवार को सुनवाई होनी थी, पर अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के कारण सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed