{"_id":"62e0378824fba35a346d3b40","slug":"health-services-falter-due-to-boycott-for-two-hours-auraiya-news-knp7096624183","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः दो घंटे कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः दो घंटे कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय में कार्य बहिष्कार करता पैरामेडिकल स्टाफ। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों (पैरा मेडिकल स्टाफ) ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच कराने तक परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों ने बताया कि 30 जुलाई तक मांगों के समर्थन में प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण व पटल परिवर्तन के तीसरे चरण में मंगलवार को आठ बजे से लेकर 10 बजे तक पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया।
जिले के 50-100 शैया युक्त जिला चिकित्सालयों व सीएचसी व पीएचसी में पूरा स्टाफ 30 जुलाई तक प्रतिदिन दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेगा। इसके बाद भी अगर कोई सुनवाई नहीं की हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री अशोक सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का जनपद में कार्यकाल की अवधि पूरी न होने पर भी स्थानांतरण व पटल परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभाग के इस रवैया से कर्मचारियों के पास अपनी समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। इस दौरान संदीप सिंह, अवनीश कुमार, हृदेश गुप्ता, आशीष, कुलदीप कुमार, भगवती शरण कुशवाहा, प्रमोद कुमार, वेद प्रकाश, विष्णु, शिवपाल, अजय कटियार, जसवंत, आशा वर्मा, आलोक आदि मौजूद रहे।

शहर स्थित 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA