फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,meetiang,auraiya

पहले बीमारी जाने, फिर करे उपचार

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
health,meetiang,auraiya
औरैया। शहर के एक होटल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से कुष्ठ रोग बीमारियों से संबंधित कार्यशाला हुई। जिसमें संगठन के सदस्यों ने बीमारियों के लक्षण, बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मौजूद चिकित्सकों को बताया गया कि वह मरीजों को कुछ समय देकर उनकी बात को सुने। इसके बाद ही उपचार शुरू करें।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आए प्रशिक्षक डॉ. तनुज ने बीमारी के सभी पक्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने चिकित्सकों, फिजियोथेरपिस्ट, एनएमएम, एनएसएस को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बताया कि मरीजों की तलाश के लिए आशा की मदद लें। पूरे साल तीन-तीन महीने में सर्वे कराए। स्वास्थ्य विभाग की योजना का लाभ मरीजों और मरीजों को लाने वाले कर्मी को दें। कहा कुष्ठ रोग के संपूर्ण उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग है। विभाग की ओर से कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के तहत अब कुष्ठ मरीजों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि मरीजों को पूरी तरह डोज लेने के लिए प्रेरित करें। बताया कि चिकित्सक व उनकी टीमें ध्यान रखें कि यदि कोई मरीज मिलता है तो उसके परिजन और उसके क्षेत्र में आसपास के लोगों की जांच जरूर करें। जिससे बीमारी पर पूरी तरह से नियंत्रण किया जा सके। बताया कि बीमारी कोई भी हमें बीमारियों को समाप्त करना है। कार्यशाला में डॉ. नित्यानंद, डा. राहुल ने भी प्रशिक्षण दिया। कहा जागरूक रहने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. विशाल अग्निहोत्री, डॉ. अनूप विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed