फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,dengu,auraiya

55 सैंपलों में मिले 12 डेंगू के मरीज

Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
health,dengu,auraiya
औरैया। जिले में डेंगू का प्रकोप तेज है। गुरुवार को 55 सैंपलों में 12 डेंगू के नए केस मिले हैं। सैंपल कराने वाला हर पांचवां व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। जिससे जिले में हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। नए केस मिलने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 136 जा पहुंची है। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को 55 एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें डेंगू के 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिसमें अछल्दा के शिवपुर में 25 वर्षीय महिला, पक्के महटोली में 10 वर्षीय बालक, रौतियापुर में 12 वर्षीय बालिका, आनेपुर फरिहा में 22 वर्षीय युवती, उडनपुरा बखरिया में 70 वर्षीय वृद्ध, झाबर का पुरवा में 45 वर्षीय पुरुष, जलूपुर अजीतमल में 12 वर्षीय बालक, 70 वर्षीय वृद्धा, गाजीपुर अजीतमल में 55 वर्षीय पुरुष, उमरैन ऐरवाकटरा में 20 वर्षीय युवती, पुरवा डोरी अजीतमल में 17 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय महिला है। जिले में डेंगू संक्रमण के कुल मामले 136 हैं। लगातार बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए अधिकारी गांव-गांव टीमों को भेज रहे हैं। गुरुवार को जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्वर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य टीमें सैनपुर, दौलतपुर, भरतपुर, रौतियापुर, पक्के महटौली, शिवपुर, आनेपुर फरिहा, झाबर का पुरवा, जलूपुर, गाजीपुर, उमरैन आदि गांवों में पहुंची। जहां स्वास्थ्य टीमों ने 400 से अधिक मरीजों का उपचार किया। इस दौरान छह घरों में लार्वा मिले। जिसे साफ कराया गया। स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू के लक्षण वाले 62 व्यक्तियों के एलाइजा के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए सैफई लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed