फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,civic,auraiya

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, लोग कर रहे अनदेखी

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
health,civic,auraiya
औरैया। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। अफसर कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद अस्पतालों, बाजारों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर वायरस से बचाव में अनदेखी बरती जा रही है। हर जगह भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क लगाए नजर आते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार ओमिक्रॉन खतरनाक वायरस है। शासन से अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी में जुटा है। जिले में बुखार का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इधर अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। तमाम मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण भी थे। इसके बाद भी लोग गंभीर नहीं हैं। हालात यह है कि बाजारों में सामाजिक दूरी और मास्क का कतई प्रयोग होता नजर नहीं आ रहा है। कोरोना के बदले स्वरूप और जिले में बुखार के बढ़ रहे मरीज आने वाले दिनों में मुसीबत पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो और डेंगू के मरीज मिले
गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज से एलाइजा सैंपलों की दो रिपोर्ट आई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई हैं। जिसमें सदर ब्लॉक के बाकरपुर में 50 वर्षीय पुरुष और कस्बा अजीतमल में 30 वर्षीय महिला हैं। अयाना व अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह टीमें भेजकर संबंधित मरीजों के परिजनों की जांच कराएं। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आने वाले सात दिन रहें क्वारंटीन
विदेश से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी कर रहा है। चार नवंबर के बाद जिले में 14 लोग विदेश से आएं हैं। इनकी जांच रिपोर्ट भले ही निगेटिव हो, लेकिन विभाग न उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन किया है।
100 शय्या अस्पताल में बना आईसोलेशन वार्ड
विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चिचौली स्थित 100 शय्या जिला चिकित्सालय में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। जहां विदेश से आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके बाद उनकी जीनोम जांच की जाएगी।

कोरोना वायरस के बदले स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीमें अस्पताल से लेकर गांव तक लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दे रहीं हैं। जहां लापरवाही मिली, वहां कार्रवाई होगी। -डॉ. शिशिर पुरी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed