फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

खस्ताहाल एंबुलेंस बनी जननी के लिए जानलेवा

Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने और घर पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा का गजब हाल है। 16 में से पांच एंबुलेंस निर्धारित किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में इनकी दशा खराब हो चुकी है। कभी-कभी मरीज को लेकर जाते समय रास्ते में ही खड़ी हो जाती है। खिड़कियों के शीशे पर पर्दे और सीटों पर कवर नदारद हैं। कुछ एंबुलेंस में जरूरी दवाएं भी नहीं दिखीं। मंगलवार को शहर में 102 एंबुलेंस की एक गाड़ी खराब स्थिति में दिखी। सीट कवर फटे थे, आधे परदे भी गायब थे। बैक लाइटें भी क्षतिग्रस्त थीं। ऐसे में इन एंबुलेंस में मरीजों को ले जाना जोखिम भरा है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने और घर पहुंचाने के लिए जिले के सात ब्लाकों में 16 एंबुलेंस हैं। इनका जायजा लेने पर पता चला कि इनमें पांच की हालत बेहद खराब है। ये पांच एंबुलेंस निर्धारित किलोमीटर से अधिक चल चुकीं है। शीशों पर परदे और सीटों पर कवर तक नहीं है। सीटें जर्जर व उनके कवर फटे होने से मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो यह एंबुलेंस महिला मरीजों को अस्पताल लाते समय सड़क पर खड़ी हो जाती है, जिससे गर्भवती की जान सांसत में पड़ जाती है।
विज्ञापन

बिरिया निवासी गर्भवती महिला सरोजनी को जिला अस्पताल में 102 एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। उसके साथ आई महिलाओं ने बताया कि एंबुलेंस में किसी तरह का इलाज नहीं किया गया। गाड़ी की सीट फटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित होने वाले 102 की 16 गाड़ियां (एंबुलेंस) हैं, लेकिन इनकी सर्विस कराने के लिए कंपनी का कोई वर्कशाप यहां नहीं हैं। इसके चलते सर्विस आदि का काम कानपुर देहात रनियां में स्थित वर्कशाप पर होता है।
जिला अस्पताल में महिलाओं की एक टीम को बैठाया गया, जिससे कि 102 एंबुलेंस की सुविधा मरीजों को मिल सके। आरोप है कि पूछताछ करने पर यह महिलाएं लोगों से अभद्र भाषा का प्रयोग करतीं है। इससे लोग परेशान हैं।

जिले में 16 एंबुलेंस संचालित की जा रहीं हैं, जिसमें सिर्फ दो की हालत खराब है। लेकिन अभी बदलने लायक नहीं हैं। सभी गाड़ियां दुरुस्त हैं और सभी में आक्सीजन सिलिंडर मौजूद हैं। हो सकता है बाहरी जिले की कोई गाड़ी जिले में आई हो और वह जर्जर हालत में हो।
-अमित, प्रभारी 102 एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed