{"_id":"5f48042e8ebc3e17653c6124","slug":"health-auraiya-news-knp5792257189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चिकित्सकों के सहारे शुरू हुआ कोविड एल-टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चिकित्सकों के सहारे शुरू हुआ कोविड एल-टू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण तेज से बढ़ने के चलते जिले में कोविड -19 एल-टू अस्पताल गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। हालांकि चिकित्सकों की कमी है। फिर भी तीन चिकित्सकों के सहारे शुरुआत कर दी गई है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी भी लगाकर स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने 15 दिन पहले बैठक के दौरान बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के अधिकारियों को कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती और उनके इलाज के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते जिले में कोविड एल-टू अस्पताल शुरू करने के निर्देश थे। जिसके लिए चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल में (एमसीएच विंग) में एल-टू अस्पताल को शुरू करने में चिकित्सकों की समस्या आड़े आ रही थी।
इधर, अधिकारियों ने कानपुर से एक चिकित्सक मिलने के बाद गुरुवार को तीन चिकित्सकों समेत 34 स्वास्थ्यकर्मियों ड्यूटी लगाते हुए कोविड 19 एल-टू की शुरुआत कर दी है। एल-टू में ड्यूटी करने के लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाईं गईं हैं। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. प्रशांत सिंह, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभिषेक शर्मा और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक डॉ.राजेश की ड्यूटी लगाई है। डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि एल-टू अस्पताल क्रियाशील की अवस्था में है। पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। चिकित्सकों की कमी है। उधर, अभी फिजीशियन/चेस्ट फिजीशियन और चिकित्सक के नौ चिकित्सकों की भर्ती की जानी है। इसके अलावा तीन ईसीजी टेक्नीशियन की जरूरत भी होगी।
विज्ञापन
द्वितीय तल पर संक्रमित मरीजों की भर्ती होगी, जहां पर 60 बेड लगाए गए हैं। इसके बाद वहीं प्रथम तल पर ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिनकी हालत गंभीर होगी और उन्हें आक्सीजन आदि की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 10 बेड लगाए गए हैं, जबकि ग्राउंड तल पर आईसीयू बनाया गया है। जहां गंभीर संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां पर वेंटिलेटर के इंतजाम किए गए हैं।