फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

इम्यून बूस्टर और बुखार की आयुर्वेदिक दवाएं खाकर स्वस्थ हो रहे कोरोना संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
health
दिबियापुर (औरैया)। जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों से मिलने वाली इम्यून बूस्टर एवं बुखार की आयुर्वेदिक दवाइयां खाकर कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले 20 दिनों में 80 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर कप्तान सिंह पाल ने बताया कि जिले के सभी 20 आयुर्वेदिक अस्पतालों में यह दवाइयां दो हजार कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध कराईं गईं हैं।
विज्ञापन

डॉ. कप्तान सिंह पाल के अनुसार, जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन (क्वारंटीन) में रह रहा है। उन लोगों की लिस्ट लेकर उनसे संपर्क किया जाता है। उनके परिजनों के पहुंचने पर दवाइयां दे दीं जातीं हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर कोरोना संक्रमितों के परिजनों को भी दवाइयां दी जा रहीं हैं। बताया कि जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ अन्य प्राथमिक लक्षण प्रतीत होते हैं। वह भी अस्पताल पहुंचकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं। जिले के 20 आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय से दो हजार कोरोना संक्रमितों के लिए दवाइयां आईं थीं। 24 अगस्त तक जिले के औरैया शहर, बूढ़ादाना, दिबियापुर, कैथावा, कंचौसी, हैदरपुर, बिधूना, धुपकरी, अछल्दा, अटसू, ऐरवाकटरा, सबलपुर, कुदरकोट आयुर्वेदिक अस्पतालों से कुल 337 संक्रमितों को दवाइयां वितरित की जा चुकीं हैं। इनमें से निर्धारित पूरी डोज ले चुके 80 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव होने की जानकारी प्राप्त हुई है। निर्धारित डोज के अनुसार दो बार में 8-8 दिनों की दवाइयां दीं जाती हैं। निर्धारित डोज में इम्यून बूस्टर एवं बुखार की दवाइयों अणु तेल, अगस्त्य हरीतिकी, सश्मन बटी का प्रयोग किया जा रहा है। बताया कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा समाप्त होने पर दवा के लिए दोबारा डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed