फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

आठ आए पाजिटिव, 31 हुए स्वस्थ

Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ कोरोना संक्रमित मिले। 31 लोग स्वस्थ हुए हैं। काफी दिनों बाद संक्रमितों की संख्या घटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले में अभी तक 1036 संक्रमित सामने आए हैं। 669 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 358 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सैफई लैब से आई सैंपलों की रिपोर्ट में मंगलवार को सिर्फ आठ नए पॉजिटिव केस मिले है। जिसमें अब कुल कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 1036 पहुंच गया है। बताया कि आठ संक्रमितों में भाग्यनगर ब्लाक के अतुल पेट्रोल पंप के पास दिबियापुर में एक, ककराही दिबियापुर में एक, संजय नगर दिबियापुर में एक, औरैया ब्लाक में गांव माल्हेपुर में एक, औरैया शहर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक में गांव सुरेंधा में दो, सहार ब्लाक के गांव रंजीतपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 31 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 669 हो गई। जिले में अब कुल एक्टिव केस 358 हो गए हैं। जबकि जिले के नौ संक्रमितों की मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 1021 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 408, ट्रू नाट के 17, एंटीजन के 596 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 26371 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 24140 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 1528 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

मंगलवार को पांच नए हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किए गए। जबकि छह हॉटस्पॉट क्षेत्र विलोपित किए गए। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 99 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed