{"_id":"5ea86ba18ebc3e90807fd24b","slug":"health-auraiya-news-knp5575078142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्राइवेट ओपीडी में कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्राइवेट ओपीडी में कराएं इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में पंजीकृत दस निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम की ओपीडी बुधवार से शुरू हो जाएगी। मरीज घर बैठे फोन पर भी डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। संचालकों को सोशल डिस्टेंस रखने के अलावा खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों का ब्यौरा प्रतिदिन शाम को सीएमओ कार्यालय को देना होगा। मरीजों के हाथ धोने के लिए पानी और साबुन रखना भी जरूरी होगा।
सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पंजीकृत प्रार्थना नर्सिंग होम बनारसीदास, कृष्णा मेडिकल सेंटर दिबियापुर, श्री गोविंद हॉस्पिटल इटावा रोड, श्रीगुलाब सिंह हॉस्पिटल फफूंद रोड, गर्ग नर्सिंग होम दिबियापुर रोड, डॉ. सलीम खान क्लीनिक विद्यानगर बाबरपुर, डॉ. आरके क्लीनिक ककराही बाजार दिबियापुर, राधे हेल्थ केयर क्लीनिक ककराही बाजार दिबियापुर, वीरमती चिकित्सालय क्लीनिक आवास विकास कॉलोनी औरैया व अग्रवाल डेंटल क्लीनिक गुमटी मुहाल औरैया को सशर्त ओपीडी चालू करने की अनुमति दे दी गई है।
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण निजी क्लीनिक की ओपीडी बंद करा दी गई थी। कई ऐसे मरीज हैं जिनका इलाज निजी डाक्टर के यहां चल रहा है। ऐसे व अन्य मरीजों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम की ओपीडी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि अनुमति प्राप्त निजी क्लीनिक व नर्सिंग सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक एवं शाम को छह से आठ बजे तक ओपीडी खुली रखेंगे। इस दौरान लोग फोन पर भी डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।