{"_id":"5e9ddd8c8ebc3ed5387e67b5","slug":"health-auraiya-news-knp556215833","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी, बुखार की दवा लेने पर मेडिकल स्टोर पर लिखाना होगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी, बुखार की दवा लेने पर मेडिकल स्टोर पर लिखाना होगा नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकारी अस्पतालों की ओपीडी को बंद कर दिया गया है। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसके चलते सामान्य खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों को मेडिकल स्टोरो का सहारा लेना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश मिलने के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों ने इस तरह के मरीजों के आने पर उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करके दवा दे रहे हैं।
जिले में कोरोना वायरस से लोगो को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है। जिसके लिए जिला अस्पतालों की ओपीडी को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद सामान्य बीमारी के मरीजों को मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए है कि खांसी, बुखार व जुकाम के मरीजों को दवा देने से पहले उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर जरूर लिखा जाए। ऐसे मरीजों की सूची तैयार कर पुलिस द्वारा उनकी जांच की जा रही है कि कहीं वह कोरोना वायरस की चपेट में न आए हो। इसके चलते लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगो के घर पर पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोग डर जाते है। समस्या का समाधान करने के लिए लोगो ने ओपीडी को चालू करने के लिए ओपीडी को चालू करने की मांग की है।