फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

सैनिटाइजेशन अभियान में जुटे सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन के युवा

Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
health
दिबियापुर (औरैया)। लॉकडाउन के बाद युवाओं का एक संगठन सपोर्टिंग हैंड फाउंडेंशन जनता से जुड़े कार्यालयों और गांवों को सैनिटाइज करने में लगा है। संगठन की इस मुहिम में गांवों के लोग एवं युवा तेजी के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन के आशीष मिश्रा ने बताया कि संगठन ने लॉकडाउन के पहले दिन से ही सैनिटाइजेशन करने का काम शुरू कर दिया था। विश्व स्वास्थ संगठन की गाइड लाइन के अनुसार सोडियम हाईपोक्लोराइड एवं फिनायल का मिश्रण बनाकर सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन

इसके लिए आसपास के गांवों में जाकर लोगों को सैनिटाइजेशन के बारे में जागरूक किया गया। जहां पर लोगों का आवागमन सबसे ज्यादा होता है, उस स्थान को प्राथमिकता पर रखा जाता है। सरकारी कार्यालयों में लगे दरवाजों के हैंडल, प्रमुख स्थानों पर लगे बिजली के खंभों आदि को सैनिटाइज किया जाता है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में दिवाकर पांडेय, गगन पांडेय, आशू मिश्रा, संगम मिश्रा, प्रिंस खान, सुशील त्रिपाठी, नवेद खान, रजतस समेत कई लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक डीएम, एडीएम कार्यालय, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय व आसपास के गांवों मलिन बस्तियों ककराही, जमुहीं, जोगियन डेरा, कपडिय़ा डेरा, ककराही कोठी, जमुहां, पीपरपुर में सेनिटाइजेशन का अभियान चला। इधर, ग्राम पंचायत हरचंदपुर के विभिन्न मजरों में राजीव आर्या व शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य ने सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed