{"_id":"5e3b10bb8ebc3ee60059c318","slug":"health-auraiya-news-knp5427609148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से लौटी मेडिकल छात्रा की निगरानी कर रही डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से लौटी मेडिकल छात्रा की निगरानी कर रही डब्ल्यूएचओ
विज्ञापन
औरैया/दिबियापुर। चीन में कोरोना वायरस से मची तबाही से मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटी छात्रा पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा में वायरस के कोई लक्षण भी नहीं मिले हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ एवं यूनीसेफ की टीमें प्रतिदिन छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। भारत आने से लेकर 28 दिन तक लगातार स्वास्थ्य विभाग छात्रा की निगरानी करेगा। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आने पर छात्रा को विशेष निगरानी में रखकर जांच की जाएगी।
चीन के नान चांग मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा चीन में कोरोना वायरस फैलने का अलर्ट जारी होने के बाद भारत लौट आई। 28 जनवरी को छात्रा कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी। यहां पर अन्य यात्रियों के साथ छात्रा की विशेष स्क्रीनिंग की गई। कोरोना वायरस से संक्रमित न होने एवं हालत सामान्य होने की पुष्टि होने पर छात्रा को घर भेज दिया गया। छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग छात्रा की लगातार निगरानी कर रहा है।
सीएमओ डॉ.अशोक कुमार के अनुसार डिप्टी सीएमओ डॉ.शिविर पुरी, डॉ.सरफराज अंसारी के साथ डब्ल्यूएचओ के डॉ.चेतन शर्मा, यूनीसेफ के डा.नरेंद्र शर्मा छात्रा की हालत की प्रतिदिन निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि चीन में जिस स्थान पर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला था। छात्रा उस स्थान से लगभग 500-600 किलोमीटर दूर नान चांग मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रही थी। वायरस के फैलने की जानकारी के बाद छात्रा भारत वापस आ गई। छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है और कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।