फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

एप से करेंगी आशा कार्यकर्ता गर्भ निरोधक सामग्री की डिमांड

Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ता अब परिवार नियोजन के लिए उपयोग में आने वाली गर्भ निरोधक सामग्रियों की डिमांड कागजों के बजाए मोबाइल एप से करेंगी। इससे समय के साथ श्रम की भी बचत होगी। एप पर पता चलता रहेगा कि वर्तमान में स्टॉक कितना है। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय के सभागार में बुधवार व गुरुवार को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता और बीसीपीएम को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम एप के बारे में विस्तार से बताया गया। इससे वह अपने ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को इस एप के बारे में प्रशिक्षित कर सकें। परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर फेमिली प्लानिंग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के तहत बुधवार को अयाना, बिधूना और दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 24 आशा कार्यकर्ताओं और गुरुवार को अजीतमल, सहार, एरवाकटरा और अछल्दा पर तैनात 27 आशा संगिनी और बीसीपीएम को परिवार नियोजन की सामग्रियों की आपूर्ति श्रंखला को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अजय ने सभी बीसीपीएम को निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं के पास परिवार नियोजन की सामग्री है या नहीं उनको समय से सामग्री उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ संजय यादव ने आशा संगिनी और बीसीपीएम को प्रशिक्षण देने के साथ ही मौके पर मोबाइल एप भी अपने अपने मोबाइल में डाउनलोड करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से आशा कार्यकत्र्ता कंडोम, माला एन, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया और आपातकालीन गोली आदि गर्भ निरोधक सामग्रियों का इंडेन किया जा सकेगा। प्रशिक्षक फार्मासिस्ट इन्दर पाल ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि किस प्रकार से ऑनलाइन फैमली प्लानिंग लॉजिस्टिक सिस्टम पोर्टल के तहत परिवार नियोजन के साधनों का वितरण एवं उपलब्धता की जानकारी पोर्टल के माध्यम से जिला सहित राज्य स्तर तक इसकी सीधी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed