{"_id":"5dc467008ebc3e5b2e36e4d1","slug":"health-auraiya-news-knp5244536158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन टीकाकरण के लिए शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन टीकाकरण के लिए शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अगले महीने से बड़े पैमाने पर बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है, जो मार्च तक चार चरणों में चलेगा। इस अभियान की शुरूआत माह के प्रथम सोमवार से होगी।
पहला चरण दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इसके बाद जनवरी, फरवरी और मार्च में बाकी तीन चरण का अभियान चलेगा। इसके मद्देनजर जल्द ही जिला स्तरीय कोआर्डिनेशन की बैठक होगी और सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। अभियान में टीकाकरण न होने वाले या आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं को डीपीटी, पोलियो, बीसीजी, पेंटा, एमआर (मीजल्स-रूबेला), रोटा वायरस और टीडी (टिटनेस-डिप्थीरिया) के टीके लगाए जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि महानिदेशक परिवार कल्याण के निर्देश पर तैयारी की जा रही है। अभियान में ऐसे क्षेत्र चुने जाएंगे, जहां टीकाकरण कम हुआ है। अभियान से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ की टीमों के साथ जिले में सर्वे करेंगी। इसमें ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए जाएंगे, जहां टीकाकरण कम हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, पंचायतीराज विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग समेत 12 विभागों को शामिल किया गया है।