{"_id":"5dc464d48ebc3e5b4844ba6d","slug":"health-auraiya-news-knp5244516100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतमल में रखी 18 मरीजों की स्लाइडों को जांच का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतमल में रखी 18 मरीजों की स्लाइडों को जांच का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। गांव सेऊपुर में पिछले दिनों डेंगू के 11 मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। गांव में कोई और डेंगू की चपेट में न आए, इसके लिए साफ-सफाई व बचाव के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि अब गांव में सिर्फ वायरल के मरीज ही मिल रहे हैं। उधर, सैफई अस्पताल में एलाइजा जांच (डेंगू) की किट खत्म हो जाने के चलते पिछले दिनों 18 मरीजों की स्लाइडों को बिना जांच के ही वापस कर दिया गया था। इससे ये स्लाइडें अभी भी अजीतमल सीएचसी में रखी हुई हैं। स्लाइडों की जांच के लिए मेडिकल कालेज कानपुर को पत्र लिखा गया है।
गांव सेऊपुर में पखवारे भर से ज्यादा से वायरल व मलेरिया बुखार का प्रकोप है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण करने के साथ दवाएं आदि वितरित की थीं। मरीजों के खून की जांच कर सैफई भेजी गई स्लाइडों में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता दिखाई। गांव में नाले-नालियों में दवा का छिड़काव, जगह-जगह ठहरे पानी को हटवाने आदि का काम किया गया।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.विमल कुमार ने बताया कि गांव में अब सिर्फ वायरल के ही मरीज मिल रहे हैं। एसीएमओ डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। फिर भी सीएचसी अजीतमल में रखी स्लाइडों की जांच के लिए मेडिकल कालेज कानपुर को पत्र लिखा गया है। बताया कि सीएचसी अजीतमल की ओर से पत्र के साथ स्लाइडों को कानपुर भेजा जा रहा है, जिससे उनकी जांच की जा सके।